फरीदाबाद क पल्ला थाना इलाके में सेहतपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल डालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। दो युवकों ने अपने साथियों के साथ एक पंप कर्मचारी के साथ जमकर मारपीटी की। इसका का सीसीटीवी भी सामने आया है। पुलिस का कहना है कि उनको किसी प्रकार की कोई शिकायत नही दी गई है। बाइक में तेल डलवाने के लिए पहुंचे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव सेहतपुर रोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप खुला हुआ है। पंप मालिक हरि सिंह नंबरदार के मुताबिक 23 मई की रात को करीब 9 बजे दो युवक बाइक लेकर उसमें पेट्रोल डलवाने के लिए आये थे। पंप पर कर्मचारी दूसरी गाड़ी में तेल डाल रहा था। लेकिन दोनों युवक पहले उनकी बाइक में तेल डालने की जिद करने लगे। जिसकों लेकर दोनों के बीच मे विवाद हो गया। कॉल करके साथियों को बुलाया उस समय दोनों युवक वहां से चले गए और काल करके अपने साथियों को बुला दिया। दर्जनभर युवाओं ने पंप पर काम कर रहे कर्मचारी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस मारपीट में में पंप कर्मचारी को कई चोटे भी आई है। हरि सिंह नंबरदार ने आरोप लगाया कि इनकी 50 के करीब युवाओं की गैंग है जो इस तरह के काम करती है। पुलिस बोली शिकायत नही मिली सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पल्ला थाना इंचार्ज सत्य प्रकाश ने बताया कि अभी तक पेट्रोल पंप वालों की तरफ से कोई शिकायत नही दी गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जब उनके पास शिकायत आयेगी तो उकी के मुताबिक आगे की कार्रवाही की जायेगी।
Source link
