मुख्य बातें

कोटा में चलते ट्रेलर में आग लगी, VIDEO: पॉलिथीन से कवर्ड मशीन ने आग पकड़ी, टोलकर्मियों ने बाल्टी व कैंपर से पानी डालकर काबू पाया – Kota News

कोटा में चलते ट्रेलर में आग लगी, VIDEO:  पॉलिथीन से कवर्ड मशीन ने आग पकड़ी, टोलकर्मियों ने बाल्टी व कैंपर से पानी डालकर काबू पाया – Kota News

कोटा के मंडाना इलाके में चलते ट्रेलर में आग लग गई। ट्रेलर में पॉलिथीन से कवर्ड मशीन रखी हुई थी। जैसे ही ट्रेलर टोल के पास पहुंचा। टोल कर्मियों को पॉलिथीन से कवर्ड मशीन में आग की लपटे उठती हुई दिखाई दी।टोलकर्मियों ने बाल्टी व कैंपर से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। बाद में टोल बिल्डिंग के पास ले जाकर पाइपों के जरिए आग पर काबू पाया। घटना कोटा झालावाड़ NH 52 पर मंडाना टोल के पास दोपहर 4:30 के आसपास की है। समय रहते आग पर काबू पाने से जनहानि नहीं हुई। मंडाना टोल मैनेजर सुखराम ने बताया ट्रेलर जयपुर से आंध्र प्रदेश जा रहा था। ट्रेलर में कलर बनाने की मशीन रखी हुई थी। जो पॉलिथीन से कवर्ड थी। जैसे ही ट्रेलर टोल के पास आया। टोल स्टाफ को ट्रेलर के पीछे वाले हिस्से से आग की लपटे दिखाई दी। पास जाकर देखा तो पॉलिथीन में कवर्ड मशीन में आग लगी हुई थी। टोल स्टाफ ने तुरंत बाल्टी- कैंपर की मदद से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद ट्रेलर को टोल बिल्डिंग के पीछे वाले समय लेकर गए। वहां बोरिंग के पाइप से पानी डाला गया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से ट्रेलर में रखी मशीन की मोटर जल गई। ट्रेलर में केवल ड्राइवर अकरम ही मौजूद था। उसे भी आग लगने का पता नहीं लगा। टोल कर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *