अलवर शहर में एक महिला ने अपने जीजा पर गंभीर आरापे लगाए हैं। महिला का आरोप है कि जीजा से गिरवी सोना मांगा तो उसने अस्मिता की मांग की। जबकि पूरा पैसा भी लौटा दिया। फिर भी गिरवी सोना नहीं देने पर कोर्ट के जरिए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने कोर्ट में परिवाद पेश कर आरोप लगाया कि पति के इलाज के लिए उसने अपने जीजा से 20 हजार रुपए उधार लिए थे। बदले में आरोपी ने महिला के सोने-चांदी के आभूषण गिरवी रखे थे। पैसे लौटाने पर भी जेवर वापस नहीं किए। पीड़िता ने अदालत में पेश परिवाद में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। इलाज के दौरान पैसों की जरूरत पड़ने पर उसने अपने जीजा नत्थूराम से 20 हजार रुपए उधार लिए थे। आरोपी ने कान की बाली, नोज पिन, सोने का ओम सहित कई आभूषण गिरवी रख लिए थे। महिला का कहना है कि करीब एक माह बाद उसने पूरी रकम लौटा दी, लेकिन आरोपी बहाने बनाकर आभूषण नहीं लौटाता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने दोबारा आभूषण मांगे तो आरोपी ने अश्लील प्रस्ताव रखा। पीड़िता ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत एनईबी थाने और एसपी अलवर को भी दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर अदालत की शरण लेनी पड़ी।
Source link
