मुख्य बातें

चंदौली एसपी ने निरीक्षक विमलेश मौर्य को निलंबित किया: कार्य में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना का आरोप – Chandauli News

चंदौली एसपी ने निरीक्षक विमलेश मौर्य को निलंबित किया:  कार्य में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना का आरोप – Chandauli News

चंदौली के एसपी आकाश पटेल ने पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने विवेचना सेल में तैनात निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्य को कर्तव्य में घोर लापरवाही, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और विवेचना नियमों के उल्लंघन के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्य सदर कोतवाली में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने आरोपियों को नियमानुसार नोटिस दिए बिना, अनुचित लाभ लेने के उद्देश्य से विवेचना को अनावश्यक रूप से लंबे समय तक लंबित रखा। उच्चाधिकारियों द्वारा इस महत्वपूर्ण विवेचना को शीघ्र निपटाने के लिए समय-समय पर कड़े निर्देश दिए गए थे, लेकिन निरीक्षक ने इन निर्देशों की स्पष्ट अवहेलना की और विधिक नियमों का उल्लंघन किया। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर द्वारा की गई जांच में ये सभी गंभीर तथ्य सही पाए गए। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि जनता की शिकायतों पर तत्काल और उचित कानूनी कार्रवाई न करना तथा कर्तव्यों के प्रति अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। निलंबन अवधि के दौरान विमलेश कुमार मौर्य के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी ताकि विभाग में शुचिता और निष्पक्षता बनी रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *