मुख्य बातें

सम्राट चौधरी 2 जून को आ सकते हैं कैमूर: मुंडेश्वरी धाम में तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा,’सहयोग शिविर’ का भी आयोजन – Kaimur News

सम्राट चौधरी 2 जून को आ सकते हैं कैमूर:  मुंडेश्वरी धाम में तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा,’सहयोग शिविर’ का भी आयोजन – Kaimur News

कैमूर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का 2 जून को संभावित दौरा प्रस्तावित है। इसे लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका कैमूर का पहला दौरा होगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन पर मुंडेश्वरी धाम में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम है। इसके साथ ही एक ‘सहयोग शिविर’ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें उनकी भागीदारी की संभावना है। हेलीपैड निर्माण और शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण इस संभावित दौरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुंडेश्वरी धाम का दौरा किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड निर्माण और शिविर की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम ने संबंधित विभागों को सुरक्षा और प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासनिक महकमा सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने में लगा हालांकि, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक लिखित सूचना जारी नहीं हुई है। लेकिन टेलीफोनिक संदेश मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमा सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने में लग गया है। इस दौरे को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से जिले के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों का ध्यान कार्यक्रम को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने पर केंद्रित है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *