मुख्य बातें

मोतिहारी में आंधी से झोपड़ी गिरी, युवक की मौत: पीड़ित परिवार के घर पहुंचे स्थानीय प्रतिनिधि, सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का किया वादा – Motihari (East Champaran) News

मोतिहारी में आंधी से झोपड़ी गिरी, युवक की मौत:  पीड़ित परिवार के घर पहुंचे स्थानीय प्रतिनिधि, सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का किया वादा – Motihari (East Champaran) News

मोतिहारी में तेज आंधी-तूफान के कारण झोपड़ी गिरने से युवक की मौत हो गई। यह घटना सुगौली थाना क्षेत्र के अमीरी खा टोला वार्ड-12 में हुई। मृतक की पहचान रामपूजन ओझा के बेटे अजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि मंगलवार की देर रात अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और तूफान आ गया। इस आंधी के कारण इलाके में कई कच्चे और फूस के बने घर क्षतिग्रस्त हो गए। इसी दौरान अजीत कुमार की झोपड़ी भी तेज हवाओं का सामना नहीं कर सकी और गिर गई। झोपड़ी के नीचे दबने से अजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। अजीत कुमार अपने परिवार में तीन भाइयों और दो बहनों में मंझला था। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। पीड़ित परिवार के घर पहुंचे स्थानीय प्रतिनिधि घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रतिनिधि विकास शर्मा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि वे इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं। शर्मा ने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए। सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घर गिरने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *