मुख्य बातें

कैप्टन कमलराम वीसी की मूर्ति का इटली में अनावरण: करौली के बेटे ने दूसरे विश्व युद्ध में दिखाया था जांबाज साहस – Karauli News

कैप्टन कमलराम वीसी की मूर्ति का इटली में अनावरण:  करौली के बेटे ने दूसरे विश्व युद्ध में दिखाया था जांबाज साहस – Karauli News

इटली के ऐतिहासिक शहर कैसिनो में द्वितीय विश्व युद्ध के भारतीय सैनिक कैप्टन कमलराम वीसी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह समारोह भारतीय सैनिकों के बलिदान और भारत-इटली के ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक बना। इस अवसर पर भारत और इटली के अधिकारी, सैन्य प्रतिनिधि और कैप्टन कमलराम के परिजन मौजूद रहे।
कैप्टन कमलराम वीसी राजस्थान के करौली जिले के कुड़गांव थाना क्षेत्र के भोलूपुरा गांव के निवासी थे। प्रतिमा का अनावरण भारत के दूतावास, रोम की अधिकारी वाणी राव, कैसिनो के मेयर डॉ. एंजो सलेरा, ब्रिगेडियर जनरल गेब्रियल कोसिमो गारौ और भारतीय दूतावास के डिफेंस अटैची कर्नल रोहन फालनिकर ने संयुक्त रूप से किया। भारतीय सैनिकों के योगदान को गौरवशाली बताया
समारोह में वक्ताओं ने द्वितीय विश्व युद्ध में भारतीय सैनिकों के योगदान को विश्व इतिहास का गौरवशाली अध्याय बताया। कैप्टन कमलराम वीसी की वीरता आज भी नई पीढ़ी को प्रेरित करती है। समारोह के दौरान अतिथियों को युद्ध से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों और चर्च का भ्रमण भी कराया गया। यहां कैप्टन कमलराम वीसी के साहसिक कार्यों और योगदान की जानकारी साझा की गई। पौते ने दादा के सम्मान को बताया देश के लिए गर्व
कैप्टन कमलराम वीसी के पौते प्रदीप गुर्जर और धर्मेंद्र सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। वाणी राव और कर्नल रोहन फालनिकर ने परिवार को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में प्रदीप गुर्जर ने भारतीय दूतावास, कैसिनो प्रशासन और इटली के नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विदेश की धरती पर उनके दादाजी को मिला सम्मान पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने बताया कि उनकी 105 वर्षीय दादी सूरजो देवी स्वास्थ्य कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो सकीं, लेकिन उनका आशीर्वाद परिवार के साथ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *