मुख्य बातें

मोहाली के शोरूम में घुसी में कार, VIDEO: शीशे टूटे, अंदर रखा सामान क्षतिग्रस्त; महिला चला रही थी गाड़ी – Mohali News

मोहाली के शोरूम में घुसी में कार, VIDEO:  शीशे टूटे, अंदर रखा सामान क्षतिग्रस्त; महिला चला रही थी गाड़ी – Mohali News

मोहाली में एक कार शोरूम में घुस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि महिला कार पर नियंत्रण नहीं रख पाई और ब्रेक नहीं लग सके। इस कारण कार तेज रफ्तार में शोरूम का शीशा तोड़ते हुए अंदर जा पहुंची। हादसा जीरकपुर के पूजा प्लाजा में मंगलवार शाम को हुआ। जोरदार आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और भीड़ जमा हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शोरूम के शीशे टूट गए और अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार के अगले हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना अचानक हुई। शोरूम के अंदर मौजूद कर्मचारी और ग्राहक डर के मारे बाहर की ओर भागे। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पार्किंग दौरान अनियंत्रित कार शोरूम में घुसी जानकारी के मुताबिक, महिला शॉपिंग करने के लिए कार में अकेले घर से निकली थी। वह शूज चप्पल और छोटा-मोटा सामान लेने शोरूम पहुंची। यहां उसने पार्किंग के लिए गाड़ी रोकी, लेकिन उसे कंट्रोल नहीं कर पाई। ब्रेक सही तरीके से न लगने के कारण कार सीधे शोरूम के शीशे को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। शोरूम मालिक बोला- गाड़ी नियंत्रित नहीं कर पाई महिला शोरूम मालिक का कहना है कि महिला पार्किंग करते समय गाड़ी नियंत्रित नहीं कर पाई, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। जब हादसा हुआ तब वहां 4 से 5 कर्मचारी और दो ग्राहक मौजूद थे। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *