मुख्य बातें

हिमाचल पंचायत चुनाव में BJP की बड़ी जीत: जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनादेश, वादाखिलाफी के लगाए आरोप – Mandi (Himachal Pradesh) News

हिमाचल पंचायत चुनाव में BJP की बड़ी जीत:  जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनादेश, वादाखिलाफी के लगाए आरोप – Mandi (Himachal Pradesh) News

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में हुए पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसे कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता का स्पष्ट जनादेश बताया। ठाकुर के अनुसार, प्रदेश की लगभग 75 प्रतिशत पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रधान और उपप्रधान प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और राष्ट्रवाद के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है। ठाकुर ने सराज क्षेत्र में भाजपा के प्रदर्शन का उल्लेख किया। सराज की 28 पंचायतों में से 25 में भाजपा जीती उन्होंने बताया कि सराज की 28 पंचायतों में से 25 में भाजपा ने जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस को केवल दो पंचायतों में सफलता मिली। उन्होंने सराज की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित इस क्षेत्र को सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के सहयोग से पुनः मजबूत किया जाएगा। उन्होंने दूसरे चरण के पंचायत चुनावों में भी भाजपा को समर्थन देने की अपील की। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने जनता से झूठे वादे कर सत्ता प्राप्त की। हालांकि सत्ता में आने के बाद विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव समय पर न करवाने से प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित हुए और छह महीने का अतिरिक्त समय व्यर्थ चला गया। ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार राज्य को सहयोग दे रही है, लेकिन राज्य सरकार केंद्रीय योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में विफल रही है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि अदालत ने ‘विशेष गहन समीक्षा’ (SIR) प्रक्रिया को संवैधानिक और वैध माना है। प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी और विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *