मुख्य बातें

हरियाणा में DG जेल का सेवा विस्तार आज पूरा: नए नाम पर मंथन तेज; सरकार DGP पैनल से एक को दे सकती है एडिशनल चार्ज, आज फैसला – Haryana News

हरियाणा में DG जेल का सेवा विस्तार आज पूरा:  नए नाम पर मंथन तेज; सरकार DGP पैनल से एक को दे सकती है एडिशनल चार्ज, आज फैसला – Haryana News


हरियाणा डीजी जेल आलोक राय पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए। फाइल फोटो।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DG) जेल आलोक कुमार राय की आज एक्सटेंशन खत्म हो रही है। सूबा सरकार ने 30 सितंबर को रिटायर होने पर आईपीएस आलोक कुमार राय को 90 दिनों की एक्सटेंशन दी थी, जो आज पूरी हो रही है। पुनर्नियुक्ति के बाद उन्हें फिर से डीजी जेल, की ज

.

इस पद के लिए कुछ अफसर लॉबिंग में लगे हुए हैं। सरकार के सूत्रों की मानें तो नए डीजीपी के लिए भेजे गए पैनल में से एक आईपीएस अधिकारी को डीजी जेल का एडिशनल चार्ज सरकार दे सकती है।

पैनल में 5 आईपीएस अफसरों के नाम

हरियाणा सरकार ने 16 दिसंबर को यूपीएससी को 5 आईपीएस अधिकारियों का पैनल यूपीएससी को भेजा है। इस पैनल में सबसे सीनियर पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर (1990 बैच) हैं। इसके बाद एसके जैन (1991 बैच), अजय सिंघल (1992 बैच), आलोक मित्तल और अशिंदर चावला (दोनों 1993 बैच) का नाम शामिल है।

नई जिम्मेदारी की तलाश में राय

हरियाणा के डीजी जेल आलोक राय ने अपने रिटायरमेंट से पहले पंचकूला मुख्यालय में मीडिया से बातचीत की। IPS आलोक राय ने कहा कि सरकार ने अगर कोई नई जिम्मेदारी सौंपी तो वे करेंगे। फिलहाल बतौर जेल महानिदेशक वे कार्यकाल को गहरा मानते हैं।जेल महानिदेशक आलोक राय के अनुसार गैंगस्टर का जेलों में रूतबा खत्म करने के लिए प्रदेश भर 52 गैंगस्टर की जेल ट्रांसफर उन्होंने की।

डीजीपी पर फैसला कल

वहीं नए डीजीपी के पद पर नियुक्ति को लेकर लॉबिंग तेज हो गई है। यूपीएससी को भेजे गए पैनल में शामिल आलोक मित्तल व अजय सिंघल के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों में किसी एक को डीजीपी के पद पर नियुक्त किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि यूपीएससी की ओर से बिना बैठक किए भी तीन नामों की सूची सरकार को भेजी जा सकती है। ऐसे में संभव हुआ तो सरकार 31 दिसंबर की रात तक भी नए डीजीपी के नाम का लेटर जारी कर सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *