मुख्य बातें

पठानकोट में गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की हत्या: युवती के परिजनों ने घर में बंद कर पीटा; पिता को फोन कर बोला- मुझे बचा लो – Pathankot News

पठानकोट में गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की हत्या:  युवती के परिजनों ने घर में बंद कर पीटा; पिता को फोन कर बोला- मुझे बचा लो – Pathankot News


पंजाब के पठानकोट में गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिवार ने कहा कि युवती के घरवालों ने बहाने से उसे घर बुलाया। जहां उसे कमरे में बंद करके पीटा गया। युवक ने किसी तरह पिता को बताया, जिसके बाद वह लड़की के घर पहुंचे तो वह गंभीर

.

वह उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। युवक से मारपीट शनिवार को की गई थी लेकिन आज, रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में परिवार की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

मृतक के शव को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन।

युवती से 7 साल से थे रिश्ते पठानकोट के चेला आमदा गांव के कुशल (24) का 7 साल से एक युवती से प्रेम संबंध चल रहे थे। युवती कोटली गांव की रहने वाली थी। अभी तक दोनों छुप-छुपकर इस रिश्ते को आगे बढ़ा रहे थे। जिसकी वजह से युवती के परिवार को इसके बारे में पता नहीं था। इस वजह से उनके संबंध लंबे टाइम से चले आ रहे थे। कुशल गांव में ट्रैक्टर का ड्राइवर था।

युवती के परिजनों ने बहाने से बुलाया पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि अब अचानक युवती के परिजनों को इसका पता चल गया। उन्होंने युवती के जरिए कुशल को फोन कराया। उसे मिलने के बहाने अपने घर बुला लिया। उस वक्त कुशल को भी अंदाजा नहीं था कि उसके साथ किसी तरह की वारदात हो सकती है। वह ये सोचकर चला गया कि शायद युवती के परिवार वाले उनके रिश्ते को कबूल कर लेंगे।

युवती के परिजनों ने घेरा, कमरे में बंद कर पीटा पिता ने आगे बताया कि जब कुशल युवती के घर पहुंचा तो उसके रिश्तेदारों ने उसे घेर लिया। पहले उनके बीच बहस हुई। फिर उन्होंने मिलकर कुशल को घर के कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। जिससे वह पूरी तरह से लहूलुहान हो गया।

पिता बलविंदर बोले-लड़की के परिवार वालों ने बेटे को अपने घर बुलाकर पीटा

पिता बलविंदर बोले-लड़की के परिवार वालों ने बेटे को अपने घर बुलाकर पीटा

पिता को फोन कर कहा- मुझे बचा लो पिता के मुताबिक कुशल ने किसी तरह उन्हें फोन कर इसके बारे में बताया। उसने कहा कि युवती के परिवार वालों ने मेरे साथ मारपीट की है। मेरी हालत बहुत गंभीर है। मुझे पूरे शरीर पर चोट लगी है। मुझे यहां आकर ले जाओ। मुझे बचा लो। इसके बाद वह तुरंत लड़की के घर पहुंचे।

युवक को लगी थी गंभीर चोटें, इलाज के दौरान मौत पिता के मुताबिक जब वे वहां गए तो कुशल के साथ बहुत मारपीट की गई थी। युवक को गंभीर चोटें लगी थीं। उन्होंने तुरंत उसे पठानकोट में ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को इस मामले की शिकायत दी गई।

पुलिस बोली- जांच के आधार पर कार्रवाई करेंगे इस बारे में थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी कुलदीप राज ने कहा कि परिवार की तरफ से उन्हें हत्या की शिकायत मिली है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *