मुख्य बातें

करनाल सीएचडी सिटी में सूना मकान बना चोरों का निशाना: सेंटर लॉक तोड़कर चोरी,परिवार गुजरात गया था घूमने, मंदिर से चांदी के बर्तन व अलमारी से कैश ले गए चोर – Karnal News




करनाल की सीएचडी सिटी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर की मालकिन अपने बच्चों सहित पति से मिलने के लिए गुजरात गई हुई थी। चोरों ने दरवाजे का सेंटर लॉक तोड़ा और घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर मंदिर में रखे भगवान के चांदी के बर्तन और मूर्तियां तक उठा ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। महिला नमिता बोहरे ने बताया कि उनके पति गुजरात के अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। वह 14 जनवरी की दोपहर बच्चों के साथ उनसे मिलने गुजरात गई थीं। जब वह रविवार देर रात को वापस घर लौटीं तो दरवाजे का सेंटर लॉक टूटा मिला। घर के अंदर पहुंचते ही उन्हें चोरी का पता चला। चोर छत पर रखे रॉड और अन्य उपकरण नीचे लेकर आए और उनकी मदद से मुख्य दरवाजे का सेंटर लॉक तोड़ा। इसके बाद वे आराम से घर के अंदर घुसे और अलग-अलग कमरों में सामान खंगाला। अलमारी, मंदिर और अन्य जगहों को निशाना बनाया गया। मंदिर से भगवान के चांदी के बर्तन भी ले गए
नमिता बोहरा के अनुसार घर में बने मंदिर में चांदी के बर्तन रखे थे, जिनसे भगवान का भोग लगाया जाता था। इसके अलावा लक्ष्मी और गणपति जी का चांदी का स्वरूप भी मंदिर में रखा हुआ था, जिसे चोर उठा ले गए। चोरों ने मंदिर को भी नहीं बख्शा। उन्होंने बताया कि बैडरूम में रखी अलमारी से नकदी चोरी हुई है। साथ ही चांदी के सिक्के भी गायब हैं। इस चोरी में करीब 30 से 40 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। पूरे घर में सामान बिखरा पड़ा था। दो साल पहले भी हो चुकी है चोरी की कोशिश
महिला ने बताया कि दो साल पहले भी उनके घर पर चोरी की घटना हुई थी। परिवार का कहना है कि इलाके की सिक्योरिटी लापरवाह है। समय रहते ध्यान दिया जाता तो शायद चोरी रोकी जा सकती थी। बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई संज्ञान नहीं लिया गया। पुलिस बोली- शिकायत के आधार पर कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि रविंद्र कुमार के घर पर चोरी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *