मुख्य बातें

सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट: 76,300 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 300 अंक टूटा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट:  76,300 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 300 अंक टूटा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली


  • Hindi News
  • Business
  • Indian Stock Market Falls | Nifty, Sensex Dip; Auto, Banking Shares See Selloff

मुंबई18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 11 मई को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की गिरावट के साथ 76,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 23,900 पर कारोबार कर दरहा है। आज ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।

बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें

  1. ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ने का डर।
  2. कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ेगी।
  3. एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 7828 317 4.29%
निक्केई (जापान) 62487 -250 -0.36%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 26313 -80 -0.30%

विदेशी निवेशकों ने बीते 7 दिनों में 13,908 करोड़ रुपए के शेयर बेचे

कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन
DII 6,748 16,629 36,474
FII/FPI -4,111 -13,908 -42,235

नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले 8 मई को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 516 अंक की गिरावट के साथ 77,328 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट रही, ये 24,176 पर बंद हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *