मुख्य बातें

राजस्थान में इस्तगासे से दर्ज केसों में 9.67% की कमी: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और सुनवाई से थानों में होती शिकायत दर्ज, क्राइम ब्रांच के आंकड़े जारी – Jaipur News

राजस्थान में इस्तगासे से दर्ज केसों में 9.67% की कमी:  ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और सुनवाई से थानों में होती शिकायत दर्ज, क्राइम ब्रांच के आंकड़े जारी – Jaipur News


राजस्थान में पिछले दो साल में इस्तगासे से दर्ज केसों में गिरावट आई हैं। राजस्थान पुलिस मुख्यालय की अपराध शाखा के जारी आंकड़े के अनुसार- इस्तगासों से दर्ज होने वाली शिकायतों में 9.67 प्रतिशत तक की कमी आई है।

.

राजस्थान पुलिस की अपराधों को दर्ज करने की पारदर्शी, निष्पक्ष एवं फ्री-रजिस्ट्रेशन की नीति के चलते अपराध नियंत्रण और शिकायत निस्तारण में तेजी देखी गई हैं।थानों में आने वाली शिकायत पर तत्काल पुलिस टीम एक्शन लेकर एफआईआर दर्ज करती हैं। इस कारण पीड़ितों को कोर्ट नहीं जाना पड़ता।

इस्तगासों से दर्ज होने वाली शिकायतों में 9.67 प्रतिशत तक की कमी

पुलिस मुख्यालय की अपराध शाखा से मिले आंकड़ों के अनुसार- सीआरपीसी 156 (3) (अब बीएनएसएस के सेक्शन 175 (3) के तहत साल 2023 में प्रदेश में कुल 39,634 केस इस्तगासे से दर्ज किए गए थे। 2024 में यह घटकर 37,794 रह गए। इस तरह एक साल में ही 1840 कम केस इस्तगासों से दर्ज हुए। यह गिरावट 4.64 प्रतिशत रही।

पिछले तीन साल में अगस्त महीने तक के आंकड़ों को देखें तो साल 2023 में 27,603, साल 2024 में 26,621 और 2025 में 24,046 केस इस्तगासों के माध्यम से दर्ज हुए। इस हिसाब से 2023 से 2024 में 982 (3.56 प्रतिशत) और साल 2024 से 2025 में 2572 (9.67 प्रतिशत) कम केस इस्तगासे के माध्यम से दर्ज हुए।

अपराधों में दो साल में 19.45 प्रतिशत की गिरावट राजस्थान में इस्तगासों से दर्ज होने वाले केसों में ही कमी नहीं देखी गई ब्लकि सभी प्रकार के अपराधों का ग्राफ गिरा है। तीन साल में अगस्त महीने को आधार बनाकर पिछले साल भर के आंकड़ों को देखें तो अगस्त 2023 तक साल भर में प्रदेश में कुल 1,63,470 मुकदमे दर्ज किए गए थे।

इसके बाद अगस्त 2024 तक यह संख्या घटकर 1,52,936 रह गई। साल 2025 में अपराधों की संख्या और कम होकर 1,31,671 तक पहुंच गई। दूसरे शब्दों में साल 2023 की तुलना में साल 2025 में 31,799 मुकदमे कम दर्ज हुए।

वहीं 2024 की तुलना में 2025 में 21,265 मुकदमे कम दर्ज हुए। इस प्रकार साल 2023 से साल 2025 में अपराधों में 19.45 प्रतिशत की कमी तथा 2024 से 2025 में अपराधों में 13.90 प्रतिशत की कमी सामने आई है।

फ्री-रजिस्ट्रेशन से इस्तगासों में आई कमी फ्री-रजिस्ट्रेशन प्रणाली के अंतर्गत थानों में प्राप्त शिकायतों और प्रकरणों का प्राथमिक स्तर पर ही उचित परीक्षण एवं समाधान किया जाता है। इस कारण आमजन को अदालत जाकर शिकायत दर्ज करवाने की आवश्यकता कम हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *