मुख्य बातें

खगड़िया में सांसद की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा: 57 पंचायतों में खेल मैदान पूरे, 500–600 शौचालय बने, ड्रग्स पर सख्ती के निर्देश – Khagaria News

खगड़िया में सांसद की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा:  57 पंचायतों में खेल मैदान पूरे, 500–600 शौचालय बने, ड्रग्स पर सख्ती के निर्देश – Khagaria News

खगड़िया जिले में सांसद राजेश वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय दिशा (DISHA) की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, खगड़िया विधायक बाबलू मंडल, बेलदौर, अलौली और परबत्ता के विधायकगण, जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा यादव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत उप विकास आयुक्त श्वेता भारती द्वारा पिछली दिशा बैठक के निर्णयों की अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ हुई। इसके बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, पथ निर्माण विभाग और पुल निर्माण विभाग सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। खेल विभाग की प्रगति पर जानकारी दी गई कि जिले की 57 पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण पूरा हो चुका है। 39 पंचायतों में कार्य प्रगति पर है, जिसे मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। शेष 8 पंचायतों में भूमि चिन्हीकरण की प्रक्रिया जारी है। समीक्षा बैठक से जुड़ी तस्वीरें… 500-600 शौचालयों का निर्माण हो चुका
नगर क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं पर खगड़िया के नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अब तक 500-600 शौचालयों का निर्माण हो चुका है और शेष कार्य जारी है। टाउन हॉल के पुनर्निर्माण कार्य की प्रगति से भी सदन को अवगत कराया गया। इस दौरान खगड़िया विधायक बाबलू मंडल ने दाननगर स्थित पार्क को नगर पार्क योजना में शामिल करने का प्रस्ताव रखा। दलित एवं महादलित समुदाय की समस्याओं को उठाया
परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने गांधी चौक के पास दलित एवं महादलित समुदाय की समस्याओं को उठाया। इस पर गोगरी के नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि वहां सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है। बैठक में जिलाधिकारी नवीन कुमार ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को डुमरी पुल की सड़क मरम्मत के लिए कड़े निर्देश दिए। वहीं, अलौली विधायक रामचंद्र सदा ने भूमिहीन परिवारों को पर्चा वितरण हेतु योग्य लाभार्थियों की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की, जिस पर अपर समाहर्ता ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। खगड़िया पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही
सूखा नशा (ड्रग्स) पर प्रभावी रोक को लेकर सांसद श्री राजेश वर्मा ने सख्त निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार ने बताया कि खगड़िया पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और पूर्व में हाटे बाज़ारे एक्सप्रेस से जुड़े मंसी व मालदा के दो युवकों को ड्रग्स सप्लाई के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने जागरूकता अभियानों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क दुर्घटना मुआवजा निपटान में खगड़िया जिला पूरे बिहार में अग्रणी है, जहां 85 प्रतिशत मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया ​​​​​​​
बैठक के समापन पर सांसद श्री राजेश वर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार की सराहना करते हुए कहा कि खगड़िया सौभाग्यशाली है, जहां ऐसे सक्रिय जिलाधिकारी हैं जो स्वयं क्षेत्र में जाकर जनता की समस्याओं को समझते हैं। अंत में जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि और कार्यपालिका सरकार के दो महत्वपूर्ण अंग हैं और खगड़िया के समग्र विकास के लिए आपसी समन्वय से निरंतर कार्य किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *