भोपाल नगर निगम में एमआईसी (मेयर इन कौंसिल) की बुधवार को बैठक हुई। इसमें कुल 19 मुद्दों पर मंथन हुआ। कुछ एमआईसी सदस्य मीटिंग में नहीं पहुंचे। महापौर मालती राय, कमिश्नर संस्कृति जैन की मौजूदगी में मीटिंग हुई। एमआईसी राजेश हिंगोरानी, रविंद्र यती, मनोज राठौर, जगदीश यादव, आरके सिंह बघेल और छाया ठाकुर मीटिंग में शामिल हुए, लेकिन जितेंद्र शुक्ला, सुषमा बावीसा, आनंद अग्रवाल और अशोक वाणी मौजूद नहीं रहे। बैठक के दौरान कुछ मुद्दों पर एमआईसी सदस्यों में नाराजगी भी देखने को मिली। इन प्रस्ताव पर चर्चा नगर निगम भोपाल के विलय से पहले कोलार नगर पालिका में कार्यरत 18 कुशल, 26 अर्धकुशल और 70 अकुशल दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को विनियमित किए जाने पर चर्चा की गई। हाउसिंग फॉर ऑल के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, लेकिन पीएम आवास में कमर्शियल प्रोजेक्ट के हाईराइज भवन की निविदा निरस्त किए जाने वाले प्रस्ताव को मंजूर नहीं किया गया। कमिश्नर ने जमीन पर बैठकर समीक्षा की स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जल्द ही केंद्रीय दल भोपाल आ सकता है। इसे लेकर कमिश्नर जैन ने निगम के नवीन मुख्यालय भवन में स्वच्छता नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की जमीन पर बैठकर क्लास ली। कमिश्नर ने सख्ती भरे लहजे में चेतावनी दी कि स्वच्छता के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहली बार है जब निगम के किसी आयुक्त ने जमीन पर बैठकर अधिकारियो के साथ मीटिंग की। भोपाल के 3.60 लाख मकानों की गिनती पूरी दूसरी ओर, भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान तक निगम सीमा अंतर्गत 3 लाख 60 हजार से अधिक मकानों की गणना का कार्य किया जा चुका है और 150 जनगणना ब्लाकों में मकान सूचीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। निष्ठा और लगन से कार्य करते हुए सफलतापूर्वक कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान महापौर मालती राय ने निगम आयुक्त व प्रमुख नगर जनगणना अधिकारी संस्कृति जैन की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया।
Source link
