मुख्य बातें

हांसी में 105 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया गया: गणतंत्र दिवस से पहले निकाली यात्रा, विधायक भयाना बोले- जिला बनने के बाद पहला समारोह – Hansi News

हांसी में 105 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया गया:  गणतंत्र दिवस से पहले निकाली यात्रा, विधायक भयाना बोले- जिला बनने के बाद पहला समारोह – Hansi News

हरियाणा के हांसी में गणतंत्र दिवस से पहले 105 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना की गई। शनिवार को इस अवसर पर शहीद स्मारक से जींद रोड स्थित जेसीआई चौक तक तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा का समापन उस स्थान पर हुआ जहां यह ऊंचा तिरंगा स्थापित किया गया है। कार्यक्रम में विधायक विनोद भयाना, एसडीएम राजेश खोथ, भाजपा नेता राजपाल यादव, विनोद सैनी और नवीन ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। हांसी को जिला बनाने के बाद पहला गणतंत्र दिवस समारोह : विधायक इस अवसर पर विधायक विनोद भयाना ने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के दिल में विशेष स्थान रखता है। उन्होंने बताया कि हांसी को जिला बनाए जाने के बाद यह पहला गणतंत्र दिवस है और इतने ऊंचे तिरंगे की स्थापना शहरवासियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने हांसी को जिला बनाने में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की भूमिका के लिए उनका आभार व्यक्त किया। एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि तिरंगा हमें हमारी आजादी और शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने सभी से उनके सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस पूरे आयोजन में देशप्रेम, एकता और गर्व की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *