मुख्य बातें

कौशांबी में विंटेज कार से निकाली कलश यात्रा, VIDEO: भरवारी में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल – Kaushambi News

कौशांबी में विंटेज कार से निकाली कलश यात्रा, VIDEO:  भरवारी में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल – Kaushambi News

कौशांबी के नगर पालिका परिषद भरवारी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया है। कथा से पूर्व सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यह कलश यात्रा एक विंटेज कार और दो रथों के साथ निकाली गई। बड़ी कुटी मंदिर प्रांगण में 26 जनवरी से 3 फरवरी तक चलने वाली इस कथा का वाचन श्री धाम वृंदावन से आए आचार्य सत्यम कृष्ण शास्त्री (राहुल महाराज) करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य यजमान संतोष कुमार वर्मा और शशि देवी हैं। कथा से पूर्व रविवार को बेदी पूजन भी किया गया था। पहले 3 तस्वीरों में देखिए कलश यात्रा… कलश यात्रा बड़ी कुटी मंदिर प्रांगण से शुरू होकर पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। नगरवासियों ने कलश यात्रा पर फूलों की वर्षा की और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर में ही समाप्त हुई। कलश यात्रा में नगर क्षेत्र के राकेश कुमार स्वर्णकार, जितेंद्र कुमार स्वर्णकार, अमित कुमार, अंकित वर्मा, चायल के पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भरवारी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गंगा प्रसाद केसरवानी (काले), जगदीश शिवहरे, नीरज बनारसी, अरविंद केसरवानी, अतुल कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य लोग और महिलाएं उपस्थित रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *