मुख्य बातें

मंडी में 4 फुट बर्फ की परत पर चली दुल्हन: पैदल सफर किया, ससुराल पहुंचने में लगे 4 घंटे, बर्फबारी के बीच हुई शादी – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में 4 फुट बर्फ की परत पर चली दुल्हन:  पैदल सफर किया, ससुराल पहुंचने में लगे 4 घंटे, बर्फबारी के बीच हुई शादी – Mandi (Himachal Pradesh) News

हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले की सराज विधानसभा क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बावजूद एक युवक और युवती का विवाह संपन्न हुआ। खास बात यह है कि दूल्हा तीन से चार फुट जमी बर्फ पर पैदल ही अपनी दुल्हन को लेकर आया। दुल्हन को बर्फ की मोटी चादर के बीच तीन से चार घंटे पैदल चलकर ससुराल पहुंचाया गया। शुक्रवार सुबह छह बजे से शुरू हुई बारिश और बर्फबारी देर रात तक जारी रही। जंजैहली, बगस्याड़, लंबाथाच कल्हणी, लंबाथाच शैट्टाधार, थुनाग और सराची सहित पूरे सराज क्षेत्र में भारी हिमपात दर्ज किया गया। इस बर्फबारी से कुछ इलाकों में सड़कें बंद हो गईं और आवागमन प्रभावित हुआ। यह घटना सराज विधानसभा क्षेत्र की केओली पंचायत की है। भारी हिमपात के कारण सड़कें और रास्ते बंद होने के बावजूद बुनालीघार निवासी दूल्हा गितेश ठाकुर, अपनी दुल्हन ऊषा ठाकुर को लाने के लिए दृढ़ रहा। वह सीमित बारातियों के साथ लगभग सात किलोमीटर बर्फीले और दुर्गम रास्तों को पैदल तय कर भैचड़ी पहुंचा। भैचड़ी में तीन से चार फीट बर्फ के बीच विवाह की सभी रस्में पूरी की गईं। बारात बुनालीधार से कमीशरधार और थनुटा होते हुए भैचड़ी पहुंची थी। रातभर विवाह की रस्में निभाई गईं और सुबह सवा सात बजे दुल्हन की विदाई हुई। दुल्हन और बारातियों ने दो घंटे की खड़ी चढ़ाई और लगभग चार घंटे का पैदल सफर तय किया। तीन फुट बर्फीले रास्तों से होते हुए वे सुबह करीब 11 बजे घर पहुंचे। भारी बर्फबारी के कारण पगडंडियां भी बर्फ से ढकी थीं, जिससे पालकी का उपयोग संभव नहीं था। इसलिए दुल्हन को बिना पालकी के ही लाया गया। देखिए फोटो….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *