मुख्य बातें

भागलपुर में पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या: गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा सुलझाने गए थे; बीच-बचाव के दौरान लाठी-डंडे से मारा – Bhagalpur News

भागलपुर में पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या:  गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा सुलझाने गए थे; बीच-बचाव के दौरान लाठी-डंडे से मारा – Bhagalpur News

भागलपुर में एक बुजुर्ग मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गांव में 2 पक्षों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने गए थे। मृतक की पहचान मनोज कुमार सिंह(62) के तौर पर हुई है। घटना शाहकुंड थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है। लाछी-डंडे से हमला किया मृतक की बेटी कौशल्या देवी ने बताया कि 26 जनवरी को गांव के चांदनी चौक पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। उनके पिता मनोज कुमार सिंह ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, ताकि मामला शांत हो सके। लेकिन लोगों उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मुकेश यादव सहित अन्य लोगों ने बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए मायांगज में एडमिट कराया। जहां सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद भी जान नहीं बची। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है इस संबंध में शाहकुंड थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो जाने के बाद अब मामले को हत्या की धारा में बदल दिया गया है। सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *