मुख्य बातें

हनुमानगढ़ में हेरोइन के साथ 2 युवक पकड़े: घेराबंदी कर दबोचा, कार भी की जब्त – Hanumangarh News

हनुमानगढ़ में हेरोइन के साथ 2 युवक पकड़े:  घेराबंदी कर दबोचा, कार भी की जब्त – Hanumangarh News

हनुमानगढ़ जिले में सदर थाना पुलिस ने 2 युवकों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8.5 ग्राम हेरोइन बरामद कर उनकी कार भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रावतसर के वार्ड 9 निवासी संजय (26) और वार्ड 7 निवासी संपत सिंह (28) के रूप में हुई है। एसआई हरबंश लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक आल्टो कार में नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 8.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कार को भी जब्त कर लिया गया है। सदर थाना प्रभारी राकेश सांखला मामले की जांच कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *