सिरसा जिले के चोपटा क्षेत्र के गांव हंजीरा के एक साधारण किसान के बेटे सुदेश कुमार ने असिस्टेंट प्रोफेसर का पद हासिल किया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा घोषित रिजल्ट में उनका सेलेक्शन इतिहास विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में हुआ है। सुदेश कुमार इससे पहले हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। एक साधारण किसान के बेटे का सहायक प्रोफेसर के पद पर सेलेक्शन होने से गांव में खुशी का माहौल है और उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सरकारी स्कूल से की दसवीं-बारहवीं सुदेश के बड़े भाई सुधीर कुमार ने बताया कि सुदेश ने गांव के सरकारी स्कूल से दसवीं और चोपटा से बारहवीं की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने सिरसा के नेशनल कॉलेज से BSC की पढ़ाई पूरी की। पुलिस में नौकरी करते हुए सेल्फ स्टडी की साल 2019, में सुदेश का सेलेक्शन हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर हो गया था। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने अपनी सेल्फ स्टडी जारी रखी। उन्होंने इतिहास विषय में MA करने के बाद यूजीसी नेट की परीक्षा भी पास की। फतेहाबाद पुलिस थाने में पोस्टिंग सुदेश कुमार फिलहाल फतेहाबाद पुलिस थाने में कार्यरत हैं। सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों ने एक साधारण परिवार से हैं। कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। सुधीर कुमार का अपना ट्रांसपोर्ट का काम है, जबकि उनके पिता एक किसान हैं।
Source link
