राजधानी रायपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्किंग नंबर-6 में जुआ खेल रहे 19 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। खमतराई पुलिस की रेड में कुल 2,52,520 रुपए कैश और 20 मोबाइल सहित कुल 5,02,520 रुपए का माल जब्त हुआ है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, दीदी के ढाबा के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत कार्रवाई की गई है। पढ़िए पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा ? पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने बताया कि, पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। नॉर्थ जोन क्षेत्र में असामाजिक तत्वों, जुआरियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
Source link
