मुख्य बातें

होली से पहले मैहर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला: हुड़दंगियों पर रहेगी नजर और डीजे संचालकों को समय-सीमा का पालन करना होगा – Maihar News




मैहर में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। मैहर पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला, जिससे सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का संदेश दिया गया। मैहर कोतवाली थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों से होकर गुजरा। भारी पुलिस बल को सड़कों पर देखकर आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगा है। शांति और भाईचारे की अपील फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लाउडस्पीकर से लोगों से अपील की कि वे होली का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने को कहा है। हुड़दंगियों को सख्त चेतावनी थाना प्रभारी ने साफ चेतावनी दी है कि त्योहार के नाम पर हुड़दंग करने, नशा करके गाड़ी चलाने या शांति भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीजे संचालकों को हिदायत शहर के सभी डीजे संचालकों और आयोजकों को आवाज के नियमों और तय समय-सीमा (सुबह 7 से रात के 9 बजे तक) का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान लगातार गश्त और चेकिंग जारी रहेगी ताकि लोग बिना किसी डर के होली मना सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *