मुख्य बातें

बालोद में 10वीं की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर गैंगरेप: बॉयफ्रेंड के साथ डैम घूमने गई थी, 2 युवकों ने 5 घंटे बंधक बनाया,तीनों गिरफ्तार – Chhattisgarh News

बालोद में 10वीं की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर गैंगरेप:  बॉयफ्रेंड के साथ डैम घूमने गई थी, 2 युवकों ने 5 घंटे बंधक बनाया,तीनों गिरफ्तार – Chhattisgarh News


बालोद4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डैम घूमने पहुंचे नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाकर 2 युवकों ने गैंगरेप किया है। बताया जा रहा है कि, युवकों ने 5 घंटे तक छात्रा को बंधक बनाया। उसका रिकॉर्ड वीडियो दिखाया, वायरल करने की धमकी देकर लगातार छेड़छाड़ की।

डराया-धमकाया और मारपीट भी की। छात्रा रोती रही, फिर भी ब्लैकमेल कर वारदात को अंजाम दिया। अब इस मामले पर नाबालिग प्रेमी और रेप करने वाले 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, रविवार दोपहर करीब 2 बजे 10वीं कक्षा की छात्रा को उसी का क्लासमेट छात्र बहला-फुसलाकर रजही डैम ले गया। दोपहर 2.30 बजे रजही निवासी वासुदेव विश्वकर्मा (21) और लोमन गोंड (28) ने छात्र-छात्रा का पीछा कर चुपके से उनके अश्लील वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

वीडियो दिखाकर छात्रा से छेड़छाड़, फिर गैंगरेप

दल्लीराजहरा पुलिस के अनुसार, आरोपी वासुदेव विश्वकर्मा और लोमन गोंड ने छात्रा को बंधक बनाकर बार-बार उसका रिकॉर्ड किया गया आपत्तिजनक वीडियो उसे दिखाया। वायरल करने की धमकी देकर लगातार छेड़छाड़ की। डराया-धमकाया और मारपीट भी की।

दोपहर 3 बजे से रात तक डैम में बैठाकर ब्लैकमेल करते रहे। इसके बाद रात 8.30 बजे छात्रा से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे घर जाने दिया।

ट्यूशन जाने निकली, गार्डन के पास मिली स्कूटी

दोपहर में ट्यूशन के लिए निकली छात्रा जब शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने पहले ट्यूशन क्लास में पूछताछ की, फिर उसकी सहेलियों के घर जाकर तलाश की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली।

देर शाम गार्डन के पास उसकी स्कूटी संदिग्ध हालात में खड़ी मिली। इसके बाद परिजन तत्काल थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।

मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।

रजही डैम से रात 9:30 बजे घर लौटी छात्रा

इधर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी थी, तभी रात 9:30 बजे सूचना मिली कि छात्रा घर वापस लौट आई है। घर पहुंचने के बाद उसने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसी रात एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए देर रात तक आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।

अपराध दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया- CSP

इस मामले में दल्लीराजहरा सीएसपी विकास पाटले और टीआई संतोष भुआर्य ने बताया कि, मामले में बीएनएस की धारा 147/2, 127, 62, 49 और पाक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, बहला-फुसलाकर डैम ले जाकर दुष्कर्म करने वाले नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। वहीं डैम में वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने वाले दो अन्य आरोपियों को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *