मुख्य बातें

डीग में फायरिंग, युवक की पीठ में लगे छर्रे: कार से स्टंट करने से रोकने पर हुई थी मारपीट – Deeg News

डीग में फायरिंग, युवक की पीठ में लगे छर्रे:  कार से स्टंट करने से रोकने पर हुई थी मारपीट – Deeg News

डीग जिले में नहरौली गांव में मंगलवार रात करीब 8 बजे फायरिंग की घटना हुई। इसमें एक युवक की पीठ पर छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को परिजनों ने तुरंत भरतपुर के अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार नहरौली निवासी नटवर (26) अपनी अल्टो कार से स्टंट कर रहा था। जनूथर निवासी दीपक (28) ने उसे स्टंट करने से मना किया, जिसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज हुई और फिर मारपीट हो गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया था। मारपीट के कुछ देर बाद दीपक अपने दोस्तों के साथ दोबारा नहरौली गांव पहुंचा और नटवर से बातचीत करने लगा। इसी दौरान नटवर ने दीपक पर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी पीठ में छर्रे लगे। जनूथर थाना प्रभारी राम भरोसी ने बताया कि उन्हें नहरौली गांव में फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि स्टंट को लेकर हुए विवाद के बाद नटवर ने दीपक पर फायरिंग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *