मुख्य बातें

कांगड़ा में वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश: दो आरोपी गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद; चोरी की कई वारदात कर चुके – Dharamshala News

कांगड़ा में वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश:  दो आरोपी गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद; चोरी की कई वारदात कर चुके – Dharamshala News

कांगड़ा जिले के नूरपुर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से चार चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई नूरपुर पुलिस थाना में रजनीश कुमार निवासी कमनाला की शिकायत पर दर्ज एक बाइक चोरी के केस में की गई। शिकायतकर्ता ने 2 मार्च रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 25 फरवरी को दर्ज एक अन्य केस में गिरफ्तार अभिषेक कुमार निवासी टिपरी (चम्बा) भी इस चोरी में शामिल था। अभिषेक कुमार इस समय नूरपुर की उप-जेल में न्यायिक हिरासत में है। पूछताछ में हुआ खुलासा पुलिस ने अभिषेक के दूसरे साथी अनिल कौंडल निवासी जसूर (नूरपुर) को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के आधार पर अनिल कौंडल की मिलीभगत सामने आई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की। पुलिस अब अभिषेक कुमार को न्यायिक हिरासत से पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया पूरी कर रही है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य केसों का भी खुलासा हो सके। चम्बा से सटे एरिया में भी की चोरी जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह नूरपुर और आसपास के क्षेत्रों के अलावा जिला चम्बा से सटे इलाकों में भी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी चम्बा जिले के चुबाड़ी पुलिस थाना में दर्ज दो अन्य केसों में भी संलिप्त पाए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *