हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज तिरुवनंतपुरम में केरल के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। सीएम सुक्खू ने वीडी सतीशन को केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने विश्वास व्यक्त किया कि वीडी सतीशन के नेतृत्व में केरल विकास, सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और जनहितकारी नीतियों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि केरल देश के प्रगतिशील राज्यों में अग्रणी रहा है और नई सरकार जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य करेगी। उन्होंने नवगठित सरकार के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि राज्यों के बीच आपसी सहयोग और बेहतर समन्वय से देश की संघीय व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। सेंट्रल स्टेडियम में ली शपथ वीडी सतीशन ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कुछ अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सतीशन की शपथ के बाद राहुल गांधी ने उन्हें गले लगाया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। केरल से आज वापस दिल्ली लौटेंगे सुक्खू सीएम सुक्खू आज दोपहर बाद वापस दिल्ली लौट सकते हैं। दिल्ली से शिमला लौटने का अभी कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है। बताया जा रहा है कि यदि केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का समय मिला तो सीएम सुक्खू आज दिल्ली ही रुक सकते है और कल शम तक शिमला लौट सकते हैं।
Source link
