मुख्य बातें

जीरन कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य को हाईकोर्ट से राहत: रामपुरा तबादले पर लगाई रोक; जांच टीम के सामने हुई थी हाथापाई – Neemuch News

जीरन कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य को हाईकोर्ट से राहत:  रामपुरा तबादले पर लगाई रोक; जांच टीम के सामने हुई थी हाथापाई – Neemuch News

जीरन कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपा कुमावत को उच्च न्यायालय से कानूनी राहत मिली है। अदालत ने शासन द्वारा जारी उनके रामपुरा कॉलेज तबादला आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट के इस आदेश के बाद डॉ. कुमावत फिलहाल जीरन कॉलेज में ही पदस्थ रहेंगी। मामले की अगली सुनवाई तक हाईकोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जांच टीम के सामने हुआ था विवाद यह पूरा मामला तब विवादों में आया था जब कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन और शिकायतों के बाद उज्जैन से एक जांच टीम वहां पहुंची थी। जांच प्रक्रिया के दौरान ही प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपा कुमावत और अतिथि विद्वान डॉ. शिखा सोनी के बीच तीखी बहस हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इस घटनाक्रम की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई थी, जिसके आधार पर विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर डॉ. कुमावत का तबादला रामपुरा कॉलेज कर दिया था। विद्यार्थी परिषद ने किया था विरोध इस घटना के बाद जीरन पुलिस ने डॉ. शिखा सोनी की शिकायत पर डॉ. दीपा कुमावत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं (296, 115(2) और 351(3)) के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी इस मुद्दे को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही थी। एबीवीपी ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर प्राचार्य को पद से हटाने की मांग की थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद की स्थिति डॉ. कुमावत ने अपने तबादले को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय की शरण ली थी, जहां से उन्हें फिलहाल राहत मिल गई है। हालांकि, कोर्ट के इस आदेश के बाद कॉलेज परिसर में प्रबंधन और विरोध कर रहे छात्रों के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मामले का अंतिम निर्णय हाईकोर्ट की अगली सुनवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *