मुख्य बातें

रोहतक में भारतीय किसान यूनियन ने की राज्यस्तरीय मीटिंग: मांगों को लेकर बनाई आंदोलन की रणनीति, खराब फसलों के मुआवजे की उठाई आवाज – Rohtak News

रोहतक में भारतीय किसान यूनियन ने की राज्यस्तरीय मीटिंग:  मांगों को लेकर बनाई आंदोलन की रणनीति, खराब फसलों के मुआवजे की उठाई आवाज – Rohtak News

रोहतक की नई अनाजमंडी में भारतीय किसान यूनियन की राज्य स्तरीय मीटिंग जिला प्रधान रणधीर सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान मुख्य रूप से संगठन को मजबूत करने व किसान मजदूरों के मुद्दों को लेकर विचार विमर्श किया और आंदोलन की रणनीति बनाई गई। मीटिंग के दौरान रणधीर सिंह हुड्डा ने बताया कि सरसों की खरीद सरकार नहीं कर रही। सरकार तुरंत सरकारी खरीद को शुरू करे और खराब हुई फसलों की सही रिपोर्ट तैयार करवा कर और हरियाणा के जिन एरिया में कनक की बिजाई नहीं हुई है, उनकी भी गिरदावरी करवा कर उचित मुआवजा दिया जाए। फसलों को तोलने के लिए कम्प्यूटराइज सिस्टम करें
रणधीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने फसल तोलने के लिए कंप्यूटराइज्ड करने का आदेश जारी किया है, उसे तुरंत लागू किए जाए। केन्द्र सरकार से सम्बंधित मांगे, जैसे MSP गारंटी कानून, बिजली विधेयक 2025 रद्द करने, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने और पराली प्रबंधन के लिए किसानों को प्रदूषण विभाग के नियमों से बाहर करने की मांग की। आंदोलन का शेड्यूल किया जारी
रणधीर सिंह ने बताया कि मांगों के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के साथ 09 मार्च को दिल्ली जंतर-मंतर पर किसान संसद में शामिल होंगे। 10 मार्च को बरनाला में महापंचायत की जाएगी और अमेरिका व इजराइल युद्ध के विरोध में ट्रंप और येतनाहु के पुतले दहन किए जाएंगे। 23 मार्च को शहीदी दिवस पर गांव गांव में शहीदी दिवस मनाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *