हांसी पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में भय फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन के निर्देश पर सीआईए स्टाफ-2 हांसी की टीम ने यह कार्रवाई की। सीआईए स्टाफ हांसी के उप निरीक्षक मोहित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रवीण निवासी ढाणी राजू, जो सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करता है, अपने गांव के बस स्टैंड पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा। आरोपी को मौके से किया गिरफ्तार मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने बस स्टैंड पर एक युवक को खड़ा देखा। पूछताछ में उसने अपनी पहचान प्रवीण निवासी ढाणी राजू के रूप में बताई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी प्रवीण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों का प्रदर्शन कर लोगों में डर का माहौल बना रहा था। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना शहर हांसी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में हिसार की जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस की अपील हांसी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों या किसी भी अवैध गतिविधि का प्रदर्शन करने वालों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।
Source link
