![]()
रेवाड़ी की ब्रॉस मार्केट में बने गड्ढे में पड़े कूड़े में आग भड़क गई। डीसी गत वर्ष नवंबर माह में ब्रॉस मार्केट का निरीक्षण करने पहुंचे थे। तब उन्होंने नप अधिकारियों को ब्रॉस मार्केट में बने गड्ढे में डाला जा रहा कूड़ा साफ करने के आदेश दिए थे। मंगलवार मंगलवार देर शाम उसे गड्ढे अचानक में पड़े कूड़े में आग लग गई। जेई बोले, यह कूड़ा हमारा नह़ीं है।
चार माह पहले डीसी ने जिस गड्ढे के खाली करने के आदेश दिए थे, उसी गड्ढे में पड़े कूड़े में लगी आग ने नगर परिषद अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। आग लगने के काफी देर बाद नप अधिकारियों की आंख खुली। जिसके बाद रात को नगर परिषद अधिकारियों ने आग बुझाने के लिए घटना स्थल पर फायरबिग्रेड की गाड़ी भेजी।
विवादों से बना चोली दामन का साथ इस साल की शुरूआत से ही रेवाड़ी नगर परिषद का विवादों से चोली दामन का साथ बना हुआ है। भ्रष्ट्राचार और विवाद बढ़ने से स्थानीय निकाय निदेशालय ने नगर परिषद के अकाउंटेंट और जेई के निलंबन को 10 फरवरी को निलंबित किया। 16 फरवरी को ईओ सुशील कुमार भुक्कल का पंचकूला मुख्यालय ट्रांसफर हुआ। झज्जर के ईओ देवेंद्र कुमार को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा। विवाद उसके बाद भी नप विवादों में रही। बाजार में सड़क निर्माण में ठेकेदार की मनमानी और 10 माह से पहले दो करोड़ की लागत से बनी ब्रॉस मार्केट की सीसी सड़कों की रोड़ी बिखरने और तीन अस्पतालों को नियमों के विरूद्ध एनओसी देने का विवाद अब भी नगर परिषद में छाया हुआ है।
पिछले साल भी लगी थी आग ब्रॉस मार्केट में एक गड्ढा बना हुआ है। जहां दुकानदारों के साथ मौका मिलते ही सफाई कर्मी भी कूड़ा उडेल देते हैं। दीवाली से पहले प्रदेश में चले महासफाई अभियान के दौरान डीसी ब्रॉस मार्केट का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नप अधिकारियों को गड्ढा खाली करने के आदेश दिए थे। इसके कुछ दिन बाद 24 नवंबर को गड्ढे में पड़े कूड़े में आग लग गई थी। जिसमें कूड़े के साथ नगर परिषद की कूड़ा उठाने वाली रेहड़ी और अन्य सामान भी आग में जलकर राख हो गया था।
जेई बोले, हम नहीं डालते कूड़ा नगर परिषद के जेई कुशल के पास सीएसआई का कार्यभार भी है। ब्रॉस मार्केट के गड्ढ में कूड़ा डालने के सवाल पर कहा कि नगर परिषद अब वहां कूड़ा नहीं डालती। गड्ढे में कुछ पॉलीथिन व अन्य कूड़ा पड़ा था। जिसमें मंगलवार देर शाम किसी ने आग लगा दी। पता चलने के बाद आग को बुझा दिया गया था।
Source link
