मुख्य बातें

टेरर फंडिंग मामले में अमृतसर का व्यक्ति अरेस्ट: नूंह में संदिग्ध पाकिस्तानी नेटवर्क, पुलिस कर रही पूछताछ़, अब हो चुके 9 गिरफ्तार – Nuh News

टेरर फंडिंग मामले में अमृतसर का व्यक्ति अरेस्ट:  नूंह में संदिग्ध पाकिस्तानी नेटवर्क, पुलिस कर रही पूछताछ़, अब हो चुके 9 गिरफ्तार – Nuh News

नूंह जिले में टेरर फंडिंग और संदिग्ध पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से जुड़े मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को अरेस्ट किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विशाल के रूप में हुई है, जो मुस्तफाबाद, सुभाष कॉलोनी, अमृतसर, पंजाब का निवासी है। जिला पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से उससे पूछताछ कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, इस मामले में सबसे पहले नूंह जिले के रिजवान को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद लगातार गिरफ्तारियां हुईं। आठवें आरोपी अमनदीप से पूछताछ के दौरान विशाल का नाम सामने आया था। सूत्रों के मुताबिक, अमनदीप ने खुलासा किया कि उसने विशाल को लगभग एक लाख रुपए और हथियार उपलब्ध कराए थे। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशाल को हिरासत में ले लिया। रिजवान और विशाल के बीच हुआ पैसों का लेन-देन जांच एजेंसियों को यह भी पता चला है कि पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी रिजवान और विशाल के बीच पैसों का लेन-देन हुआ था। पुलिस को संदेह है कि यह पूरा नेटवर्क टेरर फंडिंग, संदिग्ध आर्थिक गतिविधियों और अवैध हथियारों की आपूर्ति से जुड़ा हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया एजेंसियां भी लगातार जांच में जुटी हुई हैं। सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ रही हैं। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि इस नेटवर्क के तार किन-किन राज्यों और लोगों से जुड़े हुए हैं, साथ ही विदेशों से आने वाले पैसों का इस्तेमाल कहां किया जा रहा था। अब तक हो चुकी 9 लोगों की गिरफ्तारी इस पूरे मामले में अब तक कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *