मुख्य बातें

हांसी में ससुराल जा रहे व्यक्ति की हादसे में मौत: बाइक से खरीदी गई भैंस केरुपये देने निकला था, टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार – Hansi News

हांसी में ससुराल जा रहे व्यक्ति की हादसे में मौत:  बाइक से खरीदी गई भैंस केरुपये देने निकला था, टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार – Hansi News

हरियाणा के हांसी में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान महम क्षेत्र के गांव भैणी मातु निवासी बिजेंद्र के रूप में हुई है। वह अपनी ससुराल से खरीदी गई भैंस के पैसे चुकाने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी रास्ते में वह इस हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हांसी के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। यह दर्दनाक हादसा शनिवार सुबह करीब 10 बजे पेश आया। बिजेंद्र अपनी बाइक पर सवार होकर राजली गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। रास्ते में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक इंसानियत को शर्मसार करते हुए अपने वाहन समेत मौके से तेजी से फरार हो गया। घर का इकलौता कमाने वाला था बिजेंद्र हांसी के सरकारी अस्पताल में मौजूद मृतक के भाई सुनील ने रोते हुए बताया कि बिजेंद्र अपने पूरे परिवार का इकलौता कमाने वाला सहारा था। उसके अचानक चले जाने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बिजेंद्र के परिवार में उसकी बुजुर्ग मां, पत्नी और दो बच्चे हैं, जो अभी स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। सवा लाख रुपये बरामद, पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी मृतक के भाई सुनील ने यह भी जानकारी दी कि हादसे के बाद मृतक के पास से करीब सवा लाख रुपये की नकदी सुरक्षित बरामद हुई है। हालांकि, परिवार को अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि वह घर से कुल कितनी रकम लेकर निकला था। घटना की भनक लगते ही भाटला पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटनास्थल और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सभी सरकारी व निजी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपी वाहन और उसके चालक की पहचान कर उसे तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *