![]()
लखनऊ में पुलिस भर्ती का पेपर देने आए अभ्यर्थी ने टीटीई पर अभद्रता और गाली गलौच करने का आरोप लगाकर शिकायत की है। मामले में डीआरएम ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि ट्रेन में टीटीई ने टिकट की जांच शुरू की,लेकिन मेरे पास में टिकट नहीं था। इसमें 350 रुपए पेनाल्टी के साथ में किराया बनाया गया। इसके लिए 500 रुपए की नोट टीटीई को दिए। इसके बाद बचे हुए रुपए मांगे तो टीटीई ने अभद्रता करते हुए गाली गलौच शुरू कर दिया। मोबाइल छीना और दी धमकी गोंडा के रहने वाले रोहित सिंह ने बताया कि लखनऊ में यूपी एसआई का पेपर देने के लिए आए थे। बादशाह नगर रेलवे स्टेशन से उनकी 20103 ट्रेन 14 मार्च को थी। इसमें स्टेशन पहुंचने पर देरी हुई तो बिना टिकट ट्रेन के सामान्य कोच में बैठे थे,लेकिन टीटीई ने अभद्रता की। गाली-गलौच का विरोध करने पर मोबाइल भी छीन लिया। आरोप है कि टीटीई ने मौके पर मुंबई से टिकट बनाने तक की धमकी दी थी। इस दौरान काफी रिक्वेस्ट के बाद टीटीई ने मोबाइल वापस की। डीआरएम ने शुरू की जांच मामने में एक्स पर शिकायत होने के बाद रेलवे प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया है। इसके बाद जांच शुरू कर दी है। डीआरएम की तरफ से पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है। वहीं, पीड़ित का कहना है कि उनके साथ में गलत व्यवहार किया गया है। इस तरह के व्यवहार से उनके सम्मान को ठेस पहुंची है, लेकिन वह नहीं चाहते कि टीटीई के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाए,लेकिन उन्हें अपना व्यवहार सुधारना चाहिए।
Source link
