मुख्य बातें

डेराबस्सी की पेपर मिल के गोदाम में कर्मचारी की मौत: 20 फीट की ऊंचाई पर रखा बंडल गिरने से हादसा, कर्मचारी कर रहा था सफाई – Mohali News

डेराबस्सी की पेपर मिल के गोदाम में कर्मचारी की मौत:  20 फीट की ऊंचाई पर रखा बंडल गिरने से हादसा, कर्मचारी कर रहा था सफाई – Mohali News

मंगलवार दोपहर एक स्थानीय पेपर मिल के पावर प्लांट में हुए हादसे में 55 वर्षीय सफाई कर्मी की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब कर्मी गोदाम में सफाई का काम कर रहा था। मृतक की पहचान मुबारिकपुर निवासी गणेशी पासवान (55) पुत्र साबंत पासवान के रूप में हुई है। गणेशी ठेकेदार प्रथा के तहत पावर प्लांट में कार्यरत थे। वह पिछले कई महीने से यहां नौकरी कर रहा था। गोदाम में सफाई कर रहा था गणेशी ठेकेदार अजीत चौधरी ने बताया कि गणेशी पराली की गांठों वाले गोदाम में सफाई कर रहे थे। इसी दौरान, करीब 20 फीट की ऊंचाई पर रखा पराली का लगभग 40 किलोग्राम वजनी बंडल अचानक नीचे आ गिरा। गणेशी उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। डेराबस्सी सिविल अस्पताल लेकर आए थे, डाक्टरों ने किया मृत घोषित घायल अवस्था में उन्हें तुरंत डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गणेशी अपने पीछे चार बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। मुबारिकपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *