मुख्य बातें

कैथल में सड़क हादसे में युवक की मौत: दो बच्चों का पिता, एक अन्य युवक घायल हुआ – Kaithal News




कैथल के गांव प्योदा में सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि एक करीब 30 वर्षीय अन्य युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव प्योदा के मुख्य मार्ग से जा रहे थे। जैसे ही गांव के बाहर पहुंचे तो अज्ञात वाहन का ड्राइवर उन्हें टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। अज्ञात वाहन ड्राइवर पर केस गांव के लोगों ने जैसे ही हादसे को देखा तो तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को परिजनों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मोटरसाइकिल पर जा रहे थे तितरम थाना एसएचओ रामवीर कौशल ने बताया कि हादसा देर रात को हुआ। जब गांव प्योदा निवासी विक्रम व नितेश मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर की ओर जा रहे थे। उस दौरान अज्ञात वाहन का ड्राइवर उन्हें टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में विक्रम की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि विक्रम की शादी हो चुकी है, परिवार में पत्नी के अलावा उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और एक बेटा है। विक्रम गांव में करियाने की दुकान चलाता था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *