मुख्य बातें

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को हत्या की धमकी: बंबीहा गैंग के लक्की पटियाल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पहले भी धमका चुके – Jalandhar News




पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को हत्या की धमकी मिली है। बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में जो हत्या की गई है, उसकी वजह से कई लोगों को मिर्ची लगी है। अब मनकीरत औलख की बारी है। वह चाहे जितने भी गनमैन ले ले। लेकिन उसका अब नंबर लगना है। वह मोहाली में बैठा रहता है और विदेश की स्टोरी डालता रहता है। बुधवार को सेक्टर 9 में प्रॉपर्टी डीलर की 12 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी लक्की पटियाल ने ली है। उसने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली। जिसमें लिखा- ये हमारी जानकारियां विरोधियों को दे रहा था। पहले भी इसे फोन किए थे।

हम खबर को अपडेट कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *