मोहाली जिले के ज़ीरकपुर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने छत लाइट प्वाइंट पर विशेष नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 15 चालान काटे गए। यह अभियान शाम से शुरू हुआ, जिसमें दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। बिना हेलमेट वाहन चलाने, आवश्यक दस्तावेज न होने और अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले ड्राइवरों पर मौके पर ही जुर्माना लगाया गया। रात दो बजे तक चली कार्रवाई ट्रैफिक इंचार्ज हराश ने बताया कि यह एक “रूटीन चेकिंग अभियान” है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और वाहन ड्राइवरों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान देर रात करीब 2 बजे तक जारी रहेगा। पुलिस की जनता से अपील पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, अपने वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें। इससे सड़क हादसों को रोकने में मदद मिलेगी।
Source link
