झज्जर जिले के गांव अच्छेज में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति और उसकी पत्नी खेत में काम करने गए थे। धान के खेत में काम करने के लिए गए व्यक्ति ने सिर पर गठड़ी उठाने से चक्कर आया और जमीन पर गिर पड़ा। व्यक्ति की पत्नी ने बेटे को
.
मृतक व्यक्ति की पहचान 58 वर्षीय मनके पुत्र जागेराम निवासी गांव अच्छेज के रूप में हुई है। मृतक व्यक्ति के बेटे ने बताया कि आज सुबह मां और पिता खेत में काम करने गए थे। उसी दौरान पिता की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिस पर उन्हें इलाज के लिए नागरिक झज्जर में लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कागजी कार्रवाई में जुटे जांच अधिकरी।
बेटे के बयान पर हुई कार्रवाई
बेरी थाने की छुछकवास चौकी से पुलिस जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिस पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर मृतक व्यक्ति के बेटे दीपक के बयान पर कागजी कार्रवाई की गई और शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं व्यक्ति की मौत खेत में काम करने के दौरान हुई है।
मृतक व्यक्ति के 4 बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और दो बेटे हैं। चारों की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे प्राइवेट नौकरी करते हैं।
