मुख्य बातें

हनुमान जन्मोत्सव पर मेहंदीपुर बालाजी में भव्य आयोजन: 1100 किलो पंचामृत से बालाजी का महाअभिषेक, सोने का चोला चढ़ाया, महंत कर रहे महाआरती – Dausa News

हनुमान जन्मोत्सव पर मेहंदीपुर बालाजी में भव्य आयोजन:  1100 किलो पंचामृत से बालाजी का महाअभिषेक, सोने का चोला चढ़ाया, महंत कर रहे महाआरती – Dausa News

उत्तर भारत के बड़े धार्मिक स्थल सिद्धपीठ मेहंदीपुर बालाजी धाम में हनुमान जन्मोत्सव शाही और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। अलसुबह मंदिर के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने स्वयंभू बालाजी का 1100 किलो से पंचामृत अभिषेक कर इत्र केवड़ा से सुगन्धित पुष्पों से श्रृंगार किया गया। बालाजी मंदिर में शाही और राजसी लुक में गर्भगृह, बाहरी आवरण पर भव्य सजावट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। 1781 किलो महाप्रसादी का भोग बालाजी को 251 किलो चूरमा, 711 किलो दाने, 511 किलो पकौड़ी, 311 किलो छप्पनभोग लगाया गया है। यहां जन्मोत्सव पर बालाजी को पंचामृत अभिषेक, विशेष श्रृंगार, महाआरती, भजन संध्या, शहनाई वादन,कन्या पूजन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर देश-विदेश सहित दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व यूपी सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु बड़ी तादाद में आस्थाधाम पहुंच रहे हैं। मंदिर की भव्य सजावट प्रसिद्ध कारीगरों ने मंदिर के गर्भगृह को लाल पत्थर की विशेष डिजाईन में तैयार किया है ।मंदिर प्रांगण में हनुमानजी की बाल लीलाओं की झाकियां सजाई गयी है। वहीं महलनुमा दो तोरण द्वार तैयार किए हैं। भव्य आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों ने उत्साह नज़र आया है। हैलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा भव्य आयोजन पर हैलिकॉप्टर और ड्रोन से पुष्प वर्षा की जा रही है। 2 हाथी व 6 घोडे सहित भजन संध्या, बैंड बाजे पंजाबी ढोल, शहनाई वादन जन्मोत्सव के मुख्य आर्कषक हैं। दौसा-करौली पुलिस के 140 जवान तैनात हनुमान जन्मोत्सव पर देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेहंदीपुर धाम पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में दौसा व करौली पुलिस के 140 जवान तैनात किए गए हैं। थाना इंचार्ज गौरव प्रधान ने बताया कि श्रद्धालु की सुरक्षा लिए मंदिर परिसर में सादा वर्दी तैनात किए हैं तथा संदिग्ध लोगों पर पुलिस की पैनी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *