मुख्य बातें

विजयपुर हेडमास्टर को हटाने की मांग, पेयजल समस्या भी उठी: जनदर्शन में कलेक्टर ने अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के दिए निर्देश – Bilaspur (Chhattisgarh) News

विजयपुर हेडमास्टर को हटाने की मांग, पेयजल समस्या भी उठी:  जनदर्शन में कलेक्टर ने अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के दिए निर्देश – Bilaspur (Chhattisgarh) News

बिलासपुर जिले के जनदर्शन कार्यक्रम में मंगलवार को कई समस्याओं को लेकर ग्रामीण और नागरिक पहुंचे। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे और एडीएम शिव कुमार बनर्जी ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इनमें विजयपुर के एक प्रधान अध्यापक को हटाने की मांग, पेयजल समस्या और स्वरोजगार के लिए ऋण संबंधी आवेदन प्रमुख थे। कलेक्टर ने अधिकारियों को समय सीमा में समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं प्रधान अध्यापक तखतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत विजयपुर के ग्रामीणों ने प्राथमिक शाला विजयपुर के प्रधान अध्यापक भरत ध्रुव पर गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान अध्यापक शराब का सेवन कर शाला में दुर्व्यवहार करते हैं और बच्चों को पढ़ाने में लापरवाही बरतते हैं। उन्होंने यह भी शिकायत की कि पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस मामले में डीईओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं जनदर्शन में अधिकांश मामलों का मौके पर ही परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया। रतनपुर की अंकिता कमलसेन और सिंघरी की प्रतिभा कोशले ने स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए शासन की योजना के तहत ऋण दिलाने की मांग की। इस संबंध में लीड बैंक मैनेजर को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ग्राम मेण्ड्रा के सूरज सूर्यवंशी सहित अन्य ग्रामवासियों ने पेयजल की समस्या से अवगत कराया। पीएचई विभाग को इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पीएम आवास की किस्त नहीं मिल रही बेलतरा तहसील के बाम्हू निवासी परसराम ने जनदर्शन में आवेदन देकर बताया कि, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त की राशि मिल चुकी है, लेकिन दूसरे और तीसरे किश्त की राशि आज तक नहीं मिलने के कारण उनके आवास का काम अधूरा है। उन्होंने बाकी बची किश्त की राशि दिलाने की मांग की है। प्रकरण को बिल्हा के जनपद पंचायत सीईओ को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए है। ग्राम ऊनी की किरण वैष्णव ने बताया कि, कुंआ की सफाई करने के दौरान उनके पति और बेटे बिजली तार की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने कहा गया। रास्ते में बेजा कब्जा कर मकान बनाया सिंद्यरी के दिनेश कुमार ने गांव के दूजराम के द्वारा किए गए अवैध कब्जे की शिकायत कलेक्टर से की। उन्होंने बताया कि दूजराम द्वारा पक्का मकान बनाकर रास्ता अवरूद्ध कर दिया गया है। रास्ता बाधित होने के कारण आवाजाही में उन्हें और ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मामले को संबंधित अधिकारी को सौंपते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *