मुख्य बातें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित कारोबारी से की मुलाकात: 2 करोड़ रुपए के जेवरात लूटे गए थे, संजय सरावगी बोले- जल्द ज्वेलरी बरामद होंगे – Darbhanga News




दरभंगा शहर के चर्चित करीब 2 करोड़ रुपए के ज्वेलरी लूट कांड को लेकर मंगलवार देर शाम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक संजय सरावगी पीड़ित व्यवसायी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने प्रेम ज्वेलर्स के मालिक मनोज कुमार ठाकुर से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिवार को ढांढस बंधाया। मुलाकात के दौरान संजय सरावगी ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेगूसराय से 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लूटे गए जेवरात बरामद होंगे। अपराधी अपराध छोड़ दे या बिहार छोड़े दे कहा कि बिहार में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। ‘हाफ एनकाउंटर’ जैसी कार्रवाई की गई है, जो सरकार की सख्त नीति को दर्शाती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराधियों के लिए अब 2 ही विकल्प हैं, या तो अपराध छोड़ दे या बिहार छोड़ दें।
गश्ती होती तो वारदात नहीं होती पीड़ित व्यवसायी मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि सरकार और पुलिस पर भरोसा है, लेकिन घटना के बाद व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि बड़ा बाजार क्षेत्र में पुलिस की गश्ती व्यवस्था मजबूत होती तो इस तरह की वारदात टाली जा सकती थी। व्यवसायी ने प्रशासन से जल्द से जल्द लूटे गए सामान की बरामदगी की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *