बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर ब्याज को पूरी तरह माफ कर दिया है। इस निर्णय के तहत छात्र अब 7 से 10 वर्षों में आसान किस्तों में बिना ब्याज के ऋण चुका सकेंगे।
.
CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। 2005 से पहले जहां बिहार की शिक्षा व्यवस्था चरवाहा स्कूल के नाम से जानी जाती थी, वहीं आज हर गांव में स्कूल भवन स्थापित हैं।
छात्रों को अब पढ़ाई के लिए ब्याज की चिंता नहीं
JDU जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव ने बताया कि, नीतीश कुमार ने सत्ता संभालते ही बिहार में शिक्षा क्रांति की नींव रखी। जदयू जिला प्रवक्ता चांद मलिक के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में शिक्षा को नई पहचान मिली है।
यह निर्णय राज्य के लाखों युवाओं के लिए उच्च शिक्षा का द्वार खोलेगा। छात्रों को अब अपनी पढ़ाई के लिए ब्याज की चिंता नहीं करनी होगी। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत वे आसान किस्तों में अपना कर्ज चुका सकेंगे।
