मुख्य बातें

शॉपिंग करने आए युवक की सड़क हादसे में मौत: बेगूसराय में ई-रिक्शा से गिरते ही ऊपर से गुजरा चावल लदा पिकअप; हिरासत में ड्राइवर – Begusarai News

शॉपिंग करने आए युवक की सड़क हादसे में मौत:  बेगूसराय में ई-रिक्शा से गिरते ही ऊपर से गुजरा चावल लदा पिकअप; हिरासत में ड्राइवर – Begusarai News

बेगूसराय के बखरी बाजार में आज परिजनों के साथ खरीदारी करने आए एक युवक की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और दोनों गाड़ी को जब्त कर लिया है। मृतक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के सारबकोठी गांव के रहने वाले रामसागर सदा के बेटे सुलेन सदा (45) के रूप में हुई है। सुलेन सदा शुक्रवार को अपनी पत्नी और बहू के साथ घर के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी करने बखरी बाजार आया था। तीनों एक ई-रिक्शा पर सवार होकर वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान मां चित्र मंदिर सिनेमा हॉल के पास अचानक ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया। रिक्शा के डगमगाने के कारण सुलेन सदा सड़क पर गिर गया। इसी दौरान अंबेडकर चौक की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार चावल लदा पिकअप उनके सीने को रौंदते हुए निकल गया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटी हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायल सुलेन सदा को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से पास के एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया। जहां कि डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही साथ आए परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और बहू का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर ने मौके से भागने की कोशिश की। वह भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने ही वाला था कि स्थानीय युवाओं और राहगीरों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पिकअप वैन के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। दुर्घटना में शामिल ई-रिक्शा और चावल लदे पिकअप को जब्त कर थाने लाया गया है। मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *