मुख्य बातें

जालंधर में इंडियन ऑयल डिपो के पास 2 टैंकर जले: शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने पाया काबू – Jalandhar News

जालंधर में इंडियन ऑयल डिपो के पास 2 टैंकर जले:  शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने पाया काबू – Jalandhar News

जालंधर के सुच्ची पिंड स्थित इंडियन ऑयल डिपो के पास पार्किंग में खड़े दो तेल टैंकरों में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली, जिससे दूर-दूर तक धुआं दिखाई दिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों टैंकर जलकर राख हो गए। गुरदासपुर निवासी ड्राइवर राजू ने बताया कि उसने अपना टैंकर इंडियन ऑयल डिपो के पास पार्किंग में खड़ा किया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पार्किंग में खड़े एक टैंकर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और तेज हवा के चलते आग ने राजू के टैंकर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा- फायर ब्रिगेड अधिकारी फायर ब्रिगेड के अधिकारी लक्की ने जानकारी दी कि उन्हें कंट्रोल रूम से इंडियन ऑयल डिपो के पास टैंकरों में आग लगने की सूचना मिली थी। उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और 5 दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाई। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है। अधिकारी ने कहा कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *