मुख्य बातें

18 खिलाड़ियों की अंडर-16 फुटबॉल टीम रवाना: राजसमंद में होने वाली अस्मिता फुटबॉल लीग में दिखाएंगी दमखम – Didwana-Kuchaman News



डीडवाना की अंडर-16 बालिका फुटबॉल टीम गुरुवार सुबह बस स्टैंड से राजसमंद के लिए रवाना हुई। यह टीम 1 से 3 मई तक होने वाली अस्मिता फुटबॉल लीग 2026 में भाग लेगी, जिसमें प्रदेशभर की चुनिंदा टीमें शामिल होंगी।

.

प्रतियोगिता से पहले 19 से 24 अप्रैल तक डीडवाना के बलदेव राम मिर्धा स्टेडियम, हीरावती और मकराना में ट्रायल कैंप आयोजित किए गए थे। इन शिविरों में कुल 44 बालिकाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें से प्रदर्शन के आधार पर 18 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया गया।

जिला संघ के सचिव बोले- पारदर्शी रही चयन प्रक्रिया चयन प्रक्रिया में सैयद सगीर अली, बाबू सईद, हाजी मोहम्मद यूसुफ, सरफराज, सादिक अली, राजेश गढ़वाल और जिला सह सचिव हनीफ गौड़ शामिल थे। कोच अंजू खिलेरी भी टीम के साथ गई है, जो खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगी।

जिला फुटबॉल संघ के सचिव सैयद फरहत अली ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही, जिससे एक संतुलित और मजबूत टीम का गठन हुआ है। जिला उपाध्यक्ष शबीक अहमद उस्मानी ने बताया कि 2021 से 2026 तक टीम ने विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए हैं। जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी सैयद जाकिर अली, सैयद अरफत अली, रामाकिशन मरोठिया, पन्नाराम सांखला, दुलाराम, सीताराम और सूर्यप्रकाश ने टीम को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल प्रदर्शन की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *