मुख्य बातें

बठिंडा में DIG आवास के पास कार में लगी आग: वकीलों ने पार्किंग और कूड़े को लेकर प्रशासन के खिलाफ जताया रोष – Bathinda News

बठिंडा में DIG आवास के पास कार में लगी आग:  वकीलों ने पार्किंग और कूड़े को लेकर प्रशासन के खिलाफ जताया रोष – Bathinda News

बठिंडा में DIG हरजीत सिंह के आवास के पास खड़ी दो गाड़ियों में बीते दिन आग लग गई। इस घटना में दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। इसके बाद वकीलों के समुदाय ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन के प्रति अपना रोष व्यक्त किया। यह घटना बठिंडा कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास हुई, जहां बड़ी संख्या में वकील अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ियां पूरी तरह जल चुकी थीं।घटना की जानकारी मिलते ही क्षतिग्रस्त गाड़ियों के मालिक वकील मौके पर पहुंचे। हालांकि, वे कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बचते रहे। वकील बोले- कूड़े का ढेर लगा हुआ था वकीलों के समुदाय ने बताया कि पिछले कई महीनों से कोर्ट कॉम्प्लेक्स में वकीलों की बढ़ती संख्या के कारण अंदर की पार्किंग भर चुकी है। इस वजह से वकीलों को अपनी गाड़ियां बाहर सड़क किनारे खड़ी करनी पड़ती हैं। वकीलों ने आरोप लगाया कि उन्होंने प्रशासन से कई बार इस खाली जगह को पार्किंग के लिए उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। हालांकि, अधिकारियों ने अपने घरों के बाहर लोहे के तार लगाकर सड़कों को बंद कर दिया है, जिससे पार्किंग की समस्या और बढ़ गई है। वकीलों ने बताया कि जिस जगह पर गाड़ियां खड़ी थीं, वहां कूड़े का ढेर लगा हुआ था। उन्होंने प्रशासन से इस कूड़े के ढेर को हटाने और जगह को उपयोग लायक बनाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *