हिमाचल प्रदेश के 51 नगर निकायों में चुनाव के लिए आखिरी दिन में 721 दावेदारों ने नॉमिनेशन फाइल किया। कुल मिलाकर 449 पदों के लिए 1426 ने नामांकन भरे हैं। कांगड़ा जिला में तीन दिन में सबसे ज्यादा 269 दावेदारों ने नॉमिनेशन भरे। मंडी जिला में 214 नॉमिनेशन, शिमला में 167, बिलासपुर में 96, चंबा में 113, हमीरपुर में 55, कुल्लू में 125, सिरमौर में 92, सोलन में 158 और ऊना जिला में 137 दावेदार नामांकन भरे हैं। 4 अप्रैल को छंटनी, 6 को नाम वापसी राज्य में चार नगर निगम के अलावा 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतों में चुनाव होने हैं। अब इन नामांकन पत्रों की छंटनी परसों यानी 4 अप्रैल को सुबह 10 बजे शुरू होगी। 6 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक इच्छुक अपने नॉमिनेशन वापस ले सकेंगे। 17 मई को मतदान होगा। नगर पंचायत और नगर परिषद के नतीजे वोटिंग वाले दिन आएंगे, जबकि नगर निगम में रिजल्ट के लिए 31 मई का इंतजार करना होगा। 3.60 लाख मतदाता करेंगे वोट इन चुनावों में 1 लाख 80 हजार 963 पुरुष, 1 लाख 79 हजार 882 महिला वोटर और 14 अन्य वोटर मतदान करेंगे। कुल मिलाकर 3 लाख 60 हजार 859 वोटर मतदान करेंगे। इनमें 18 वर्ष की आयु पूरा करने 1808 ऐसे वोटर हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। सत्ता का सेमिफाइनल माने जा रहे निगम चुनाव प्रदेशवासियों की नजरे नगर निगम चुनाव पर टिकी है, क्योंकि यह चुनाव पार्टी चिन्ह पर होता है। इस वजह से निगम चुनाव को साल 2027 में होने वाले विधानसभा इलेक्शन से पहले सत्ता का सेमिफाइनल माना जा रहा है। इस वजह से कांग्रेस और भाजपा दोनों दल चुनाव में जान फूंक रहे हैं।
Source link
