मुख्य बातें

दौसा में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: जिला जज ने ली अधिकारियों की बैठक, राजीनामा और समझाइश से निपटाए मामले – Dausa News

दौसा में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत:  जिला जज ने ली अधिकारियों की बैठक, राजीनामा और समझाइश से निपटाए मामले – Dausa News

9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन को लेकर सोमवार को दौसा जिला मुख्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण केशव कौशिक ने की। बैठक में न्यायिक अधिकारियों और विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण किया जाए। इसके लिए पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। डीजे ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित अधिक से अधिक मामलों को राजीनामा और समझाइश के माध्यम से निपटाने का प्रयास करें। वहीं पुलिस को निर्देश दिए गए कि सभी थानों में नोटिस व सम्मन की तामील कराई जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संतोष अग्रवाल ने अधिकारियों से अपील की कि प्रि-लिटिगेशन के राजीनामा योग्य मामलों को जल्द से जल्द प्राधिकरण कार्यालय में प्रस्तुत किया जाए, ताकि लोक अदालत में उनका निस्तारण किया जा सके। बैठक में कई न्यायिक अधिकारी शामिल रहे, जिनमें विशिष्ट न्यायाधीश बृजेश कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविकांत सोनी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा करोल, रविकांत मीना और न्यायिक मजिस्ट्रेट रचना बालोत शामिल रहे। प्रशासन की ओर से एएसपी योगेन्द्र फौजदार, पीएमओ डॉ. आरके मीना, एसडीएम संजू मीना, नगर परिषद आयुक्त कमलेश कुमार मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *